जालंधर में रविवार रात को औजार फैक्ट्री के मालिक अंकित जंबा पर हमले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग चाकू लेकर अंकित पर लगातार हमला कर रहे हैं। जिसमें वह पूरी तरह से लहुलुहान हो चुका है। वहीं इस दौरान उसकी पत्नी उसे बचाने के लिए आती है। पर उसे हमलावर पीछे हटा देते हैं और लगातार उस पर हमला करते हैं।
AAP वर्कर पर और उसके साथियों पर आरोप
इस हत्या का आरोप आम आदमी पार्टी के वर्कर करण मल्ली और उनके साथियों पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में करण मल्ली, सोनू, अजय, सन्नी समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में पुलिस करण मल्ली की पत्नी को अरेस्ट कर लिया है।
पत्नी की दवाई लेने जा रहा था
मनी ने बताया कि अंकित की 4 साल पहले मनीषा के साथ शादी हुई थी। मनीषा गर्भवती है और उसी दवाई लेने के लिए वह रात को जा रहा था। जिस दौरान आरोपियों ने हमला किया। बीच-बचाव के लिए मनीषा को आरोपियों ने मारा, जिसमें वह जख्मी हुई है।
पहले भी हो चुका था झगड़ा
मृतक के भाई ने आगे बताया कि अंकित और करण का पहले भी झगड़ा हो चुका था। उस समय आरोपियों ने मिलकर हमला किया गया था। जिसके खिलाफ अंकित ने हत्या का केस दर्ज करवाया था। बाद में अंकित पर भी उन्होंने केस दर्ज करवाया था। जिसमें उसे 2 साल की सजा हुई थी। हमारी मांग है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।